नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता कार्यक्रम
कठुआ, 19 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस द्वारा सरकारी हाई स्कूल लखनपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का आयोजन एसएसपी कठुआ के निर्देशन में किया गया, जिसमें एसएचओ थाना लखनपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कठुआ व डीएसपी डीएआर कठुआ की देखरेख में छात्रों को नशे के बढ़ते खतरे के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र में नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ भी ली। कठुआ पुलिस ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया