कठुआ पुलिस ने 5 साल से लापता महिला को ढूंढकर परिवार से मिलाया
कठुआ, 20 मार्च (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए करीब पांच साल से लापता महिला को ढूंढकर उसके परिजनों से मिलाया है।
जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2021 को पुलस पोस्ट हटली में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी अलिवा पुहान, निवासी कंकिया जिला भद्रक (ओडिशा) के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र नेतृत्व में हटली पुलिस की टीम, जिसमें प्रभारी पीएसआई ईशान शामिल थे, ने विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। तकनीकी सहायता और मानवीय प्रयासों के जरिए पुलिस टीम ने आखिरकार महिला को बरामद कर लिया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया