कठुआ क्रिकेट लीग-जेकेसीसीए व जीडीसी कठुआ 11 की शानदार जीत

 

कठुआ, 15 जुलाई (हि.स.)। स्पोर्ट्स ग्राउंड गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ में चल रही कठुआ क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए दो मुकाबलों में जेकेसीसीए और जीडीसी कठुआ 11 ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का आयोजन जिला प्रशासन कठुआ द्वारा “युवा खेलों के लिए, नशे के खिलाफ” थीम पर किया जा रहा है।

पहले मैच में जेकेसीसीए ने यंग गन 11 को 13 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेसीसीए ने 20 ओवर में 155/7 बनाए। ऋषव सिंह ने 55 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में यंग गन 11 142/8 ही बना सकी। शरण और मोहित ने दो-दो विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में जीडीसी कठुआ 11 ने द विलेज अंडर डॉग को 80 रन से करारी शिकस्त दी। जीडीसी कठुआ 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/6 का स्कोर खड़ा किया जिसमें विवेक ने नाबाद 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम 95 रन पर सिमट गई। निर्मल ने तीन विकेट झटके। विवेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया