कठुआ बैडमिंटन टूर्नामेंट-प्रियाशी शर्मा फाइनल में पहुंचीं

 




कठुआ, 30 जुलाई (हि.स.)। जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के तहत खेले गए महिला सीनियर सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले में प्रियाशी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इनडोर स्टेडियम कठुआ में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में प्रियाशी शर्मा और चेथाना के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, धैर्य और संघर्ष का परिचय दिया जिससे मुकाबला बेहद रोचक बन गया। हालांकि निर्णायक क्षणों में प्रियाशी शर्मा ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चेथाना को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। प्रियाशी शर्मा की इस जीत पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है और फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह टूर्नामेंट जिला प्रशासन कठुआ द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया