जीएमएस चक शेखां में कराटे क्लब शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
कठुआ, 22 अक्टूबर (हि.स.)। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू-कश्मीर की ओर से सरकारी मिडिल स्कूल चक शेखां में कराटे क्लस्टर क्लब का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा के कौशल को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय कठुआ रविंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार और जोनल शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमारी भी मौजूद रहे। विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल के तहत विद्यार्थियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जोन लखनपुर के शारीरिक शिक्षा शिक्षक गुरशरण कुमार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया