5 हजार की रिश्वत लेते जूनियर असिस्टेंट रंगे हाथों गिरफ्तार

 


जम्मू, 06 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग बिलावर में तैनात जूनियर असिस्टेंट देसराज को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अनुसार आरोपी ने राज्य विवाह सहायता योजना के तहत 50 हजार रुपये जारी करने के बदले शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे बाद में 5 हजार रुपये पर तय किया गया। शिकायतकर्ता पहले ही 1500 रुपये दे चुका था, जबकि आरोपी बाकी 3000 रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जांच कर आरोप सही पाए और जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते मौके पर ही दबोच लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद की गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया