कठुआ में 30 जून को लगेगा जॉब फेयर, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
कठुआ, 27 जून (हि.स.)। बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा 30 जून 2026 को जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ में एक विशेष जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इस जॉब फेयर में 500 से अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी जहां विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उम्मीदवारों को न केवल सीधे नियोक्ताओं से बातचीत करने का अवसर मिलेगा बल्कि मौके पर ही इंटरव्यू देकर चयनित होने का भी सुनहरा अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीकरण कर इस रोजगार मेले में भाग लें और अपने करियर की नई शुरुआत करें।
यह जॉब फेयर युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन मंच साबित हो सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया