जेएमसी आयुक्त ने वार्ड 26, 39 और 66 का किया निरीक्षण
जम्मू,, 18 मार्च (हि.स.)।
जम्मू नगर निगम के आयुक्त डा देवांश यादव ने वार्ड 26, 39 और 66 के क्षेत्रों तोप शेरखानिया, सुभाष नगर, सूर्यवंशी नगर, लोअर रूपनगर और मुथीकृका व्यापक निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं का जायजा लिया।
इस दौरान निवासियों ने पेयजल आपूर्ति में सुधार, जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत, खराब सड़कों के ब्लैकटॉपिंग और गलियों में टाइलिंग की मांग उठाई। साथ ही सफाई व्यवस्था और खराब स्ट्रीट लाइट्स को लेकर भी चिंता जताई गई। आयुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाए, स्ट्रीट लाइट्स की तुरंत मरम्मत हो और आवश्यक विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता