गंग्याल में कांग्रेस का किसान-व्यापारी सम्मेलन आयोजित

 

जम्मू,, 05 मार्च (हि.स.)।

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर आज राजीव गांधी पार्क गंग्याल जम्मू में किसान-व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य कथित किसान और व्यापारी विरोधी अमेरिका-भारत समझौते के प्रति जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम में जेकेपीसीसी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला विशिष्ट अतिथि थे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सम्मेलन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी शामिल हुए जिन्होंने किसानों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि जिस प्रकार से अमेरिका विश्व स्तर पर दबाव और दखल की नीति अपना रहा है, उससे वैश्विक हालात प्रभावित हो सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता