जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे

 

जम्मू 07 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई और लोगों को गर्माहट महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य में सामान्य मौसम बना रहेगा और हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि 8 मार्च से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 8 और 9 मार्च को जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों (जम्मू और कश्मीर) के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। साथ ही कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

शनिवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA