चार कुख्यात नशीले तस्कर गिरफ्तार; उधमपुर पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में हेरोइन बरामद की

 


उधमपुर, 25 मार्च (हि.स.)। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने सख्त अभियान को जारी रखते हुए उधमपुर पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में चार कुख्यात नशीले तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हेरोइन बरामद की।

पहले मामले में एनएचडब्ल्यू फ्लैटा नाका पर नियमित नाका चेकिंग के दौरान पुलिस स्टेशन रेहंबल की एक टीम ने रजिस्ट्रेशन नंबर जेके04एच-9771 वाली स्विफ्ट डिजायर कार को रोका जो जम्मू से कश्मीर की ओर आ रही थी।

पूछताछ करने पर चालक ने अपनी पहचान मोहम्मद रुस्तम शाह पुत्र नजीर अहमद शाह निवासी नादिहाल, बारामूला के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की दाहिनी जेब से 8.98 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद पदार्थ के संबंध में वह कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में विफल रहा।

इस संबंध में, थाना रेहंबल में एफआईआर संख्या 59/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

दुसरे मामले में नाका चेकिंग ड्यूटी के दौरान पीपी टिकरी की एक पुलिस टीम ने पंजीकरण संख्या जेके14जी-5132 वाली एक गाड़ी को रोका। गाड़ी सुनील शर्मा पुत्र गिरधारी लाल निवासी जिब, मजलता, जिला उधमपुर द्वारा चलाई जा रही थी। उनके साथ सह-चालक मोहन लाल पुत्र नारायण दत्त निवासी सुनारी, जिला उधमपुर भी था।

तलाशी के दौरान उनके पास से 5.44 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

तदनुसार एफआईआर संख्या 58/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

तीसरे मामले में बट्टलबालियन औद्योगिक क्षेत्र में गश्त के दौरान पीपी बट्टलबालियन की एक पुलिस टीम ने अरुण सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी शिव नगर तहसील और जिला उधमपुर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 2.98 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

तदनुसार पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफआईआर संख्या 95/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता