नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में जेएंडके टीमों का शानदार प्रदर्शन
जम्मू,, 17 अगस्त (हि.स.)।
विभिन्न आयु वर्गों की नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जम्मू-कश्मीर की हॉकी टीमों ने अपनी श्रेणी में महत्वपूर्ण सुधार हासिल किया है। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते कई टीमों ने अपनी संबंधित आयु श्रेणियों में सी कैटेगरी से बी कैटेगरी में स्थान हासिल किया है।
इन उपलब्धियों को देखते हुए हाकी जेएंडके की ओर से खिलाड़ियों, कोचों और टीम अधिकारियों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर टीमों के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच और अधिकारियों को भी सम्मानित किया।
आयोजकों का कहना है कि खिलाड़ियों और टीमों की इस उपलब्धि ने जम्मू-कश्मीर में हॉकी के बढ़ते स्तर को दर्शाया है। समारोह का उद्देश्य खिलाड़ियों की मेहनत और कोचों व अधिकारियों के योगदान को प्रोत्साहित करना तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका मनोबल बढ़ाना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता