दरबार मूव को फिर से शुरू करना केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है: राथर

 

जम्मू, 02 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू और कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने सोमवार को कहा कि दरबार मूव को फिर से शुरू करना केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से लिया गया एक सुविचारित निर्णय है।

दरबार मूव कोई नई बात नहीं है। इसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन पिछले साल इसे फिर से शुरू किया गया। छह महीने तक हमने पूरे जम्मू और कश्मीर के लोगों की सेवा कीऔर हम ऐसा करना जारी रखेंगे।

अध्यक्ष राथर ने पत्रकारों से कहा कि यह प्रथा कुछ समय के लिए रुकी थी लेकिन वर्षों से चली आ रही है और सरकार ने उचित विचार-विमर्श के बाद इसे फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

अध्यक्ष राथर ने कहा कि जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों के लोगों की इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और जम्मू के लोगों ने इस प्रथा को बहाल करने की मांग की थी। जम्मू में हमारे भाई दरबार मूव को फिर से शुरू करना चाहते थे इसलिए इसे फिर से शुरू किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह