जेके सिख वेलफेयर फोरम ने 'सतलुज' फिल्म पर बैन का किया विरोध

 

जम्मू,, 09 जुलाई (हि.स.)।

जेके सिख वेलफेयर फोरम ने 'सतलुज' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया है। फोरम ने आरोप लगाया कि फिल्म पर बैन लगाकर सरकार सच्चाई को छिपाने का प्रयास कर रही है। संगठन ने फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी विषय पर आधारित फिल्म को प्रतिबंधित करने के बजाय लोगों को उसे देखने और अपनी राय बनाने का अवसर मिलना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता