जम्मू-कश्मीर के निजी अस्पताल 1 जुलाई से आयुष्मान कार्ड स्वीकार नहीं करेंगे

 

जम्मू,, 11 जून (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के निजी अस्पतालों ने 1 जुलाई से आयुष्मान कार्ड के तहत मरीजों का इलाज बंद करने की घोषणा की है। निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत उनके लंबित भुगतान का निपटारा नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि लंबे समय से बकाया राशि जारी नहीं होने के कारण योजना के तहत सेवाएं जारी रखना संभव नहीं रह गया है। निजी अस्पतालों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से जल्द भुगतान जारी करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि बकाया राशि का समाधान नहीं हुआ तो 1 जुलाई से आयुष्मान कार्ड धारकों को अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा नहीं मिल पाएगी। इस फैसले से प्रदेश के हजारों मरीजों और उनके परिवारों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता