मुगल रोड स्थित सुकसारी इलाके में एक युवक का शव बरामद

 

पुंछ, 17 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुगल रोड स्थित सुकसारी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। रविवार को मुगल रोड के किनारे सुकसारी इलाके से पुलवामा के एक लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान शब्बीर अहमद डार के रूप में हुई है जो पुलवामा जिले के अरिगाम इलाके का रहने वाला था और कथित तौर पर शनिवार से लापता था।

उन्होंने बताया कि शव पुलिस ने बरामद किया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बीच घटना का संज्ञान ले लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह