जम्मू-कश्मीर पुलिस पाकिस्तान से सक्रिय माने जा रहे दो घोषित अपराधियों की संपत्तियों को जब्त करेगी
जम्मू, 25 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बुधवार को बताया कि हंडवारा में दो घोषित अपराधियों की पांच कनाल और 12 मरला जमीन को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि ये दोनों पाकिस्तान से अपना काम कर रहे हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चोगुल हंडवारा इलाके में स्थित ये संपत्तियां फैयाज अहमद खान और शमीम अहमद वार की हैं जो दोनों घोषित अपराधी हैं और फिलहाल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में रह रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हंडवारा पुलिस स्टेशन में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में यह कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने आगे बताया कि जब्त की जाने वाली जमीन पांच कनाल और 12 मरला है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह