जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 9 इंस्पेक्टरों को वापस बुलाया, 7 का तबादला किया एसीबी में

 

जम्मू, 13 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भ्रष्टाचार-विरोधी ब्यूरो (एसीबी) से नौ इंस्पेक्टरों को उनके संबंधित क्षेत्रों में वापस बुला लिया है जबकि सात अन्य इंस्पेक्टरों का तबादला तत्काल प्रभाव से एसीबी में कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक हित में किया गया है और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा अनुमोदित है। एसीबी से वापस बुलाए गए इंस्पेक्टरों में शौकत अहमद खान, मंजूर अहमद बेग, मोहम्मद सलीम, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद तुफैल, मनजीत सिंह, राजपाल, तनवीर हुसैन और मोहम्मद हाफिज शामिल हैं। उन्हें क्रमशः कश्मीर जोन, जम्मू जोन और सशस्त्र जोन में तैनात किया गया है।

इस बीच एसीबी में स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में तारिक हसन, जसपाल सिंह, निसार हुसैन, सोहेल अहमद, आबिद अशरफ भट, मुख्तार अली और मोहम्मद इकबाल शामिल हैं जिन्हें पीएचक्यू, कश्मीर जोन, जम्मू जोन, सशस्त्र जोन और जीआरपी सहित विभिन्न इकाइयों से स्थानांतरित किया गया है।

एक अलग आदेश में इंस्पेक्टर विमल कुमार कौल को सशस्त्र जोन से अलग करके तत्काल प्रभाव से एसीबी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता