आउटसोर्सिंग पर टिप्पणी को लेकर मंत्री सकीना ने महबूबा मुफ़्ती का उड़ाया मज़ाक

 

, 28 जून (हि.स.)। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना मसूद इट्टू ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती की आउटसोर्सिंग पर की गई टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया।

महबूबा मुफ़्ती के इस बयान पर कि नौकरियां पीएससी के बजाय आउटसोर्सिंग के ज़रिए भरी जा रही हैं, सकीना ने कहा, मुझे उनकी समझ पर तरस आता है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने ऊँचे पद पर रहने के बावजूद महबूबा मुफ़्ती भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं रखती हैं।

श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री सकीना मसूद ने कहा कि वह चाहती हैं कि महबूबा मुफ़्ती समझें, जागरूक हों और जानें कि आउटसोर्सिंग को स्थायी रोज़गार नहीं माना जा सकता।

उन्होंने बताया उन्हें समग्र शिक्षा और मिशन वात्सल्य जैसी केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत नियुक्त किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह