जम्मू के जानीपुर पुलिस स्टेशन ने लोहान पार्क के पास से ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया
जम्मू, 22 मार्च (हिस)। नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान में जानीपुर पुलिस स्टेशन ने लोहान पार्क के पास नियमित चेकिंग के दौरान एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करके महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
जानीपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर विक्रम शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम इलाके में नाका चेकिंग कर रही थी तभी रजिस्ट्रेशन नंबर जेके02डीएम-3166 वाली एक ऑटो में सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।
चेकिंग के दौरान आरोपी की पहचान खजूरिया मोहल्ले के निवासी बलदेव राज के पुत्र परशोत्तम कुमार (28) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 5.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और बरामद प्रतिबंधित सामग्री को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
जनिपुर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और नशीले पदार्थों के स्रोत और वितरण नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA