उच्च न्यायालय ने जम्मू-कश्मीर में 2 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया
जम्मू, 27 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने दो न्यायिक स्टाफ सदस्यों के स्थानांतरण और नियुक्ति का आदेश दिया है।
मुख्य न्यायाधीश के सचिवालय से जारी एक आदेश के अनुसार विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार-रोधी-सीबीआई मामले), जम्मू की अदालत में अनुभाग अधिकारी मुजफ्फर बेग को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया है और प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश, उधमपुर की अदालत में तैनात किया गया है। आदेश में आगे कहा गया कि विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निरोधक मामले) जम्मू की अदालत में प्रधान सहायक राजिंदर कुमार को अनुभाग अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया है और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जम्मू की अदालत में तैनात किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता