सरकार ने जम्मू में दो बहुस्तरीय पार्किंग परियोजनाओं के लिए 49 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की

 

जम्मू, 01 सितंबर (हि.स.)। जम्मू शहर में यातायात जाम और पार्किंग की समस्या को कम करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर आवास एवं शहरी विकास विभाग ने 2026-27 के पूंजीगत व्यय बजट के तहत लगभग 49.34 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख बहुस्तरीय पार्किंग परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

मंजूर की गई परियोजनाओं में परेड में 24.06 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक पार्किंग-सह-वाणिज्यिक परिसर का निर्माण और एसएमजीएस अस्पताल में 25.27 करोड़ रुपये की लागत से एक बहुस्तरीय कार पार्किंग सुविधा का निर्माण शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता