जम्मू-कश्मीर सरकार ने दो तहसीलदारों की नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए

 

जम्मू, 29 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर सरकार के राजस्व विभाग ने दो तहसीलदारों की नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। जारी सरकारी आदेश के मुताबिक, जूनियर जेकेएएस अधिकारी मनप्रीत कौर को जम्मू जिले की मंडाल तहसील में तैनात किया गया है जबकि जूनियर जेकेएएस अधिकारी सुमित कुमार कैथ को डोडा जिले की अस्सर तहसील में पोस्टिंग दी गई है। दोनों अधिकारी 2025 बैच के हैं।

आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को बिना किसी जॉइनिंग टाइम के तुरंत अपनी नई पोस्टिंग वाली जगह पर ड्यूटी जॉइन करनी होगी। यह आदेश राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता