गैस की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर प्रशासन सख्त
जम्मू, 16 मार्च (हि.स.)। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच यहां देश भर में गैस की किल्लत को लेकर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है तो वहीं केन्द्र सरकार ने राज्यों को कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ पर है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर जाकर उनके दस्तावेज और कंप्यूटर खंगाल कर कमी पाए जाने पर उन पर एक्शन भी हो रहा है। छापेमारी के दौरान ए डी सी अनसुइया जम्वाल ने लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानी को समझते हुए गैस एजेंसी को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी।
हालांकि बीते कल ही जम्मू में पुलिस ने एक गाड़ी को जब्त किया है जिसमें 50 सिलेंडर मौजूद थे इससे पहले डोडा में 75 सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। गैस की किल्लत को लेकर आज चीफ सैकेट्री और मुख्यमंत्री ने भी बैठक की है।
एडीसी के औचक दौरे के दौरान लोगों ने गैस लेने और बुकिंग में आ रही अपनी परेशानी उन को बताई।
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA