जम्मू-कश्मीर वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग ने दो वरिष्ठ वन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे

 

जम्मू, 15 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग ने दो वरिष्ठ वन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं और एक सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) को तत्काल प्रभाव से संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ), बटोत के पद पर तैनात किया है।

आदेशानुसार अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (योजना एवं परियोजना) ऋतु राज सिंह को मुख्य वन संरक्षक, बंदोबस्त एवं सीमांकन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि केंद्रीय सर्कल के वन संरक्षक विवेक वर्मा को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अतिरिक्त वन संरक्षक, सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं एचओएफ, जम्मू-कश्मीर के कार्यालय से संबद्ध एसीएफ सागर सिंह को उपलब्ध रिक्ति के विरुद्ध डीएफओ बटोत के पद पर तैनात किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता