बांदीपोरा में तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल
सोपोर, 07 मार्च। (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र के बोहरीपोरा इलाके में शनिवार को तेंदए का आतंक देखने को मिला है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस खुंखार तेंदुए ने हमला करके तीन लोगों को घायल कर दिया है। घायलों की पहचान शाकिर अहमद डार पुत्र मोहम्मद लतीफ डार निवासी चेक नोवपोरा, सैयद हुसैन निवासी बोहरीपोरा और अल्ताफ हुसैन, जो वन्यजीव विभाग के कर्मचारी हैं के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार हमले में घायल हुए तीनों व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए अस्पतालभ भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार बोमई जैनगैर जाहिद राशिद, डियो बस स्टैंड सोपोर शोएब अहमद और डियो फ्रट मंडी खालिद अहमद भी मौके पर पहुंचे।
वन्यजीव विभाग की टीमों को तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर बुलाया गया है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA