काजीगुंड सड़क हादसे में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल

 

कुलगाम, 18 अगस्त (हि.स.)।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके के लेवडोरा में एक ट्रक की सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी से टक्कर हो गई जिसमें सीआरपीएफ के कम से कम पांच जवान घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा काजीगुंड के लेवडोरा में हुआ जिसमें जेके02डीयू-4386 नंबर वाले एक ट्रक की टक्कर जेके02सीजी-5795 नंबर वाली सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी से हुई जिसके बाद सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी पलट गई जिससे पांच जवानों को मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए काजीगुंड में सीआरपीएफ की 163 बटालियन के एमआई रूम में ले जाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

अधिक जानकारी का इंतज़ार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह