जम्मू में वेस्ट टू वंडर पार्क अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार
जम्मू,, 05 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू में अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए तैयार किए गए वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस पार्क में कबाड़ और पुनर्चक्रित सामग्री से विश्व के 14 प्रसिद्ध स्मारकों की प्रतिकृतियां तैयार की गई हैं। भगवती नगर में तवी नदी के किनारे, अमरनाथ यात्रा बेस कैंप के निकट लगभग 40 कनाल भूमि पर बने इस पार्क में सात अंतरराष्ट्रीय, पांच राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख स्मारकों की प्रतिकृतियां स्थापित की गई हैं। पार्क का मुख्य आकर्षण 40 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिकृति है। इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता