दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Jun 14, 2026, 13:21 IST
जम्मू,, 14 जून (हि.स.)। जम्मू (रूरल) पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोमाना थाना क्षेत्र में दो ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने मिली विशेष सूचना के आधार पर रैपुर डोमाना स्थित मास्टर सोहन लाल चौक पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से लगभग 6.15 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान मंदीप सिंह चिब निवासी बरनाई जम्मू और नीरज शर्मा निवासी अपर बरनाई जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता