जम्मू रेल मंडल का सितंबर में विशेष टिकट चेकिंग अभियान
जम्मू, 03 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू रेल मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए सितंबर महीने में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 6617 मामले दर्ज किए और 48.88 लाख रुपये से अधिक का रेल राजस्व प्राप्त किया। रेलवे के अनुसार 1 से 30 सितंबर 2026 तक चले अभियान में टिकट संबंधी अनियमितताओं के साथ स्टेशन परिसर और ट्रेनों में धूम्रपान तथा गंदगी फैलाने के मामले भी शामिल रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू के नेतृत्व में यह अभियान जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, उधमपुर और पठानकोट कैंट सहित मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया।
अभियान के दौरान दर्ज 6617 मामलों से कुल ₹48,88,890 का राजस्व प्राप्त हुआ।
रेलवे ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर यात्रा
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता