जम्मू मंडल ने मई 2026 में टिकट चेकिंग से 66.50 लाख का राजस्व जुटाया

 

जम्मू,, 01 जून (हि.स.)।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा मई 2026 के दौरान चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। 31 मई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार कुल 12,693 मामले दर्ज किए गए, जिनसे रेलवे को 66,50,165 का राजस्व प्राप्त हुआ। यह राशि बिना टिकट यात्रा, बिना वैध पास यात्रा, प्लेटफार्म टिकट के बिना प्लेटफार्म पर पाए जाने और अन्य अनियमितताओं पर वसूले गए जुर्माने से प्राप्त हुई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि बिना टिकट यात्रा रेलवे को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ वैध यात्रियों के लिए भी असुविधा का कारण बनती है। उन्होंने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की। जम्मू मंडल ने भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता