जम्मू पुलिस ने छन्नी हिम्मत में तलाशी के दौरान 12 प्रतिबंधित मांजा किए जब्त
जम्मू, 03 सितंबर (हि.स.)। छन्नी हिम्मत पुलिस स्टेशन ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली एक दुकान पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान छन्नी बीजा, छन्नी हिम्मत जम्मू निवासी शुभाष चंद्र पुत्र गिरधारी लाल की दुकान की तलाशी ली गई जिसमें 12 प्रतिबंधित प्लास्टिक/नायलॉन के पतंग उड़ाने वाले धागे (मांजा) बरामद हुए। प्रतिबंधित वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया गया और छन्नी हिम्मत पुलिस स्टेशन में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत एफआईआर संख्या 247/2026 दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने दोहराया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक/नायलॉन मांजा की बिक्री, भंडारण या उपयोग में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह तलाशी प्रतिबंधित मांजा की बिक्री और उपयोग पर अंकुश लगाने और प्रतिबंध का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए चल रहे अभियान का हिस्सा है। यह अभियान जन सुरक्षा की रक्षा करने और इस तरह के खतरनाक धागे के प्रसार और उपयोग को रोकने के लिए जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता