बठिंडी में गोवंश की कथित अवैध तस्करी का प्रयास नाकाम

 

जम्मू,, 08 अक्टूबर (हि.स.)।

मवेशियों की कथित अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कामधेनु के तहत जम्मू पुलिस ने बठिंडी इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को पकड़ा और तीन गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया।

पुलिस के अनुसार पशुओं को एक मालवाहक वाहन में कथित तौर पर बिना वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक 5 और 6 अक्टूबर की मध्यरात्रि को बठिंडी पुलिस चौकी की टीम ने जांच के दौरान एक टाटा मोबाइल वाहन है को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में तीन गोवंशीय पशु पाए गए।

पुलिस ने इस मामले में लतीफ अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी निक्की तवी जम्मू, मनीर हुसैन पुत्र शाह मोहम्मद निवासी नवाबाद बठिंडी और जाकिर हुसैन पुत्र कालू, निवासी निक्की तवी जम्मू को पकड़ा है।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कथित अवैध परिवहन से अन्य व्यक्तियों या किसी नेटवर्क का संबंध तो नहीं है।

जम्मू पुलिस ने कहा कि गोवंश तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता