जम्मू पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार किया, 63 ग्राम हेरोइन बरामद

 

जम्मू, 04 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने सतवारी इलाके में नाका चेकिंग के दौरान दो ड्रग तस्करों को पकड़ा और उनके पास से लगभग 63 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की।

सतवारी एयरपोर्ट रोड के पास संत नगर में नाका चेकिंग के दौरान सतवारी पुलिस स्टेशन की एक टीम ने जेके02डीवी-8598 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली स्कूटी को रोका। चेकिंग के दौरान गाड़ी पर सवार सतविंदर सिंह और सोम राज की तलाशी लेने पर सतविंदर सिंह के पास से लगभग 59 ग्राम संदिग्ध हेरोइन और सोम राज के पास से 4 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में सतवारी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22/25/29 के तहत प्राथमिकी नंबर 220/2026 दर्ज की गई है।

मामले की जांच चल रही है, ताकि नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाया जा सके और इससे जुड़े अन्य लोगों या नेटवर्क की पहचान की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता