जम्मू पुलिस ने रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक ड्रग पेडलर को पकड़ा
Feb 27, 2026, 14:32 IST
जम्मू, 27 फ़रवरी (हि.स.)।
गजनसू पुलिस स्टेशन कनाचक की एक पुलिस पार्टी ने रूटीन पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान गजनसू रोड पर चिनोर फार्म्स की ओर जाने वाले ध्यातेरल के रहने वाले जगन नाथ के बेटे तारा चंद को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 8.03 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ एक वजन तौलने की मशीन, फॉइल पेपर, लाइटर और एक कैंची बरामद हुई। इसके अनुसार पुलिस स्टेशन कनाचक में एन डीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत एफ आईआर नंबर 26/2026 दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता