जम्मू नगर निगम ने मनाया संविधान दिवस, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

 

जम्मू,, 26 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम ने आज संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर निगम आयुक्त आयुषी सूदन के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) राजीव खजूरिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त (स्वास्थ्य एवं स्वच्छता) अब्दुल सत्तार, निगम सचिव चांद सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के महत्व पर जोर दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता