जाट सभा ने अंजली चौधरी मामले में न्याय की मांग की
Apr 22, 2026, 18:50 IST
जम्मू,, 22 अप्रैल (हि.स.)।
जम्मू कश्मीर जाट सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू के गांधीनगर स्थित महिला कॉलेज की छात्रा अंजली चौधरी के मामले में न्याय की मांग को लेकर डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता