जम्मू में प्राइवेट कंपनियों द्वारा नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारियों ने जताया रोष
जम्मू,, 12 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू में प्राइवेट कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को कथित तौर पर मनमाने ढंग से नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी आवाज उठाई और रोजगार सुरक्षा की मांग की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनियां बिना उचित कारण के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं, जिससे उनके सामने रोजगार और परिवार के पालन-पोषण की समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। कर्मचारियों ने मांग की कि नौकरी से निकाले जाने के मामलों की जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही कर्मचारियों के अधिकारों और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता