जम्मू कैंट के विभिन्न इलाकों का वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा ने किया दौरा

 

जम्मू, 31 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू कैंट क्षेत्र में विकास कार्यों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा ने आज विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 1, 2, 5 और 6 के साथ-साथ नरवाल पाईं, पुंशी मोहल्ला, रायपुर सतवारी, एमएच रोड और अपर बेलीचराना क्षेत्रों का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

दौरे के दौरान वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने अपने-अपने इलाकों से जुड़ी परेशानियों और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दे उनके सामने रखे।

ऋषि दत्त शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जम्मू कैंट के अलग-अलग इलाकों में विकास कार्यों की स्थिति जानना और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सामने लाना था ताकि संबंधित मुद्दों पर आगे जरूरी कदम उठाए जा सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता