नरवाल पांई वार्ड नंबर 2 में 23 लाख की लागत से गली-नाली निर्माण शुरू

 

जम्मू,, 25 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से नरवाल पांई के वार्ड नंबर 2 में गली और नाली निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। इस विकास कार्य का उद्घाटन विधायक बाहु विक्रम रंधावा की मौजूदगी में जम्मू कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ डॉ. नितीश गुप्ता और वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा ने किया।

करीब 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क सुविधा के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गली और नाली निर्माण लंबे समय से उनकी मांग थी जिसे अब पूरा किया जा रहा है। लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता