जम्मू-कश्मीर सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : सीएम

 


श्रीनगर, 08 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने और उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब्दुल्ला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी और उनकी ताकत, लचीलेपन और समाज में योगदान की सराहना की।

सीएम कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और जीवन के सभी क्षेत्रों में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपका साहस, दृढ़ संकल्प और योगदान हमें हर दिन प्रेरित करता है। हम आपकी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह