जम्मू-कश्मीर सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को प्रभारी आईजीपी किया नियुक्त
जम्मू, 20 मई(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से चार आईपीएस अधिकारियों को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त करने का आदेश दिया। गृह विभाग द्वारा जारी शासनादेश क्रमांक 298-गृह 2026 दिनांक 20 मई के अनुसार प्रशासन हित में यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार शक्ति कुमार पाठक, आईपीएस (एजीएमयूटी:2009), वर्तमान में सहायक निदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), जम्मू-कश्मीर और निदेशक एसीबी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं को प्रभारी आईजीपी के रूप में रखा गया है। डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल आईपीएस (एजीएमयूटी:2009) वर्तमान में डीआइजी ट्रैफिक जम्मू शेख जुनैद महमूद आईपीएस (एजीएमयूटी:2009) वर्तमान में डीआईजी आईआर कश्मीर और शाहिद मेहराज राथर आईपीएस (एजीएमयूटी:2009) निदेशक पुलिस टेलीकॉम जम्मू-कश्मीर को भी प्रभारी आईजीपी के रूप में रखा गया है।
आदेश में आगे कहा गया है कि अधिकारियों के अलग-अलग पोस्टिंग आदेश अलग से जारी किए जाएंगे
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता