जम्मू-कश्मीर सेना ने गुरेज सेक्टर में किशनगंगा नदी में फंसे नागरिकों को बचाया

 

श्रीनगर, 2 जून(हि.स.)। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में तेज धाराओं के कारण किशनगंगा नदी में फंसे नागरिकों को बचाया है। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर की गुरेज़ घाटी के चकवाली इलाके में सोमवार रात तेज बहाव में नागरिक अपने वाहनों में फंस गए थे।

किशनगंगा नदी कश्मीर के भारतीय हिस्से से पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में बहती है जहाँ इसका नाम बदलकर नीलम नदी हो जाता है। कश्मीर घाटी में चल रही गर्मी के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब स्थित सुरम्य गुरेज़ घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है क्योंकि पर्यटक चिलचिलाती तापमान से राहत चाहते हैं।

अधिकारियों के अनुसार घटना रात के दौरान हुई जब कई लोगों ने कठिन परिस्थितियों और बढ़ते पानी के बीच खुद को नदी में फंसा हुआ पाया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर सेना के जवानों ने बचाव अभियान चलाया और फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए व्यक्तियों को कंबल और अन्य आवश्यक सहायता सहित तत्काल सहायता प्रदान की गई। बचाए गए लोगों ने समय पर हस्तक्षेप के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। बचाए गए नागरिकों में से एक ने कहा, हम नदी में फंस गए थे तब सेना के जवान आए और हमें बचाया। एक अन्य निवासी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान सैनिकों ने उनकी हर संभव मदद की।

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता