अखनूर में रणबीर नहर में पानी छोड़ने की शुरुआत
जम्मू,, 16 मार्च (हि.स.)।
जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने अखनूर में स्टील ब्रिज के पास स्थित इनटेक संरचना से रणबीर नहर में पानी छोड़ने की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल, विधायक देवयानी राणा, मुख्य अभियंता सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग मनोज गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि रणबीर नहर अखनूर से लेकर आर. एस. पुरा तक के बड़े कृषि क्षेत्र को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराती है और किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि आगामी सिंचाई सीजन के दौरान पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने बताया कि नहरों की समय पर सफाई कर दी गई है, जिससे पानी का प्रवाह बेहतर होगा और अंतिम छोर तक बसे गांवों को भी सिंचाई का लाभ मिल सकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता