जंगवाल गांव में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान

 

जम्मू,, 14 जून (हि.स.)।

अरनिया के जंगवाल गांव में अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिली। शिव सेना हिंदुस्तान के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष पंडित राजेश केसरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय निवासियों ने बिजली संकट की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद हर दो से तीन घंटे में बिजली कटौती हो रही है जिससे बुजुर्गों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगाए गए मीटरों के बावजूद नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही जबकि उपभोक्ता लगातार बिलों का भुगतान कर रहे हैं।

बैठक में यह भी कहा गया कि छात्रों की पढ़ाई, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि बार-बार कटौती की बजाय निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता