सेम्पोरा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन परिसर में मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच जारी
Jul 18, 2026, 10:48 IST
श्रीनगर, 18 जुलाई (हि.स.)।
शनिवार सुबह श्रीनगर के पंथा चौक इलाके के सेम्पोरा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईपीसी) के एक मैनेजर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और उनका शव मृत अवस्था में मिला।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेम्पोरा स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मैनेजर यशपाल सिंह का शव सुबह कॉर्पोरेशन परिसर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। अधिकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पंथा चौक पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह