जम्मू मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला स्वच्छता अभियान
जम्मू,, 24 सितंबर (हि.स.)।
स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत जम्मू मंडल रेल प्रशासन ने 24 सितंबर को मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर और पठानकोट कैंट सहित अन्य स्टेशनों पर सफाई, कूड़ा-कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक विरोधी अभियान और यात्री जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यात्रियों और स्टॉल संचालकों को एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए पर्चे वितरित किए गए। रेल कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर यात्रियों से रेल परिसरों को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता