मां वैष्णो देवी से लौटते श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार

 

जम्मू,, 3 दिसंबर (हि.स.)।

मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की इनोवा गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना नोमाई के पास हुई, जब गाड़ी कटड़ा से यात्रियों को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रही थी और अचानक नियंत्रण बिगड़ गया। हादसे में गाड़ी में सवार पांच लोगों में से तीन श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हुए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत सीएचसी कटड़ा पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता