इनर व्हील क्लब जम्मू तवी ने समाज सेवा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया

 

जम्मू,, 03 अगस्त (हि.स.)।

इनर व्हील क्लब जम्मू तवी द्वारा महिला सशक्तिकरण, मित्रता और समाज सेवा को समर्पित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के आयोजन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की पदाधिकारियों ने समाज सेवा, महिला कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष जसवंत कौर, सचिव सुरेश बाला, जिला चेयरमैन डॉ. जैस्मिन कौर गिल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

क्लब ने कहा कि इनर व्हील का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, सामाजिक जागरूकता फैलाना और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता