नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चौकसी बढ़ाएं-डीआईजी

 


उधमपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा ने आगामी नवरात्र, सर्दियों और अन्य आयोजनों को लेकर सुरक्षा एवं परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को श्री माता वैष्णो देवी भवन कटड़ा सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसएसपी उधमपुर अमृतपाल सिंह, एसएसपी रियासी मुकुंद तिब्रेवाला समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

डीआईजी ने पैदल गश्त बढ़ाने, प्रभावी नाका चेकिंग, एंटी-सैबोटाज जांच, निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन पर जोर दिया। उन्होंने भीड़ एवं यातायात प्रबंधन के साथ त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था मजबूत करने और चैबीसों घंटे सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों से नियमित रूप से जनता के साथ बैठकें करने और आपात स्थिति में डायल-112 का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करने को भी कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया